कांवड़ मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
रिपोर्टर (अमन खान)
हरिद्वार कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में विशेष अभियान दल ने बैरागी कैंप सहित हरिद्वार के प्रमुख क्षेत्रों में स्थित ढाबों, रेस्टोरेंटों और अन्य स्थायी एवं अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।अभियान के दौरान खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल नौ नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए संग्रहित किए। इसके अलावा कुछ प्रतिष्ठानों पर खाद्य सामग्री और उत्पादों की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित सामग्री को नष्ट कराया गया।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत सबसे पहले बैरागी कैंप क्षेत्र में कार्रवाई की गई। यहां ढाबों, रेस्टोरेंटों और अन्य खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।अभियान दल में योगेंद्र पांडे और कैलाश चंद्र टम्टा शामिल रहे। टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से चना दाल, ब्रेड पकौड़े, आलू की सब्जी और पके हुए चावल सहित कुल नौ नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए संग्रहित किए। खाद्य नमूनों को जांच के लिए भेजे जाने का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच करना है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
लेबलिंग में कमी मिलने पर कोल्ड ड्रिंक की बोतलें नष्ट
निरीक्षण के दौरान एक प्रतिष्ठान पर कोल्ड ड्रिंक की दो लीटर क्षमता वाली चार बोतलों की लेबलिंग संबंधी जानकारी स्पष्ट नहीं पाई गई। अभियान दल ने कार्रवाई करते हुए इन चारों बोतलों को मौके पर ही नष्ट करा दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कारोबारियों को खाद्य एवं पेय पदार्थों पर आवश्यक लेबलिंग और अन्य निर्धारित सूचनाओं को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि खाद्य कारोबारियों को निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को उत्पाद से जुड़ी आवश्यक जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके।
अभियान के दौरान एक अन्य खाद्य प्रतिष्ठान में करीब चार किलोग्राम मसाले अस्वच्छ स्थिति में पाए गए। टीम ने संबंधित खाद्य सामग्री को नष्ट करवा दिया। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खाद्य सामग्री को स्वच्छ एवं सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। खाद्य पदार्थों को ढककर रखने और यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को ताजा भोजन ही परोसने के निर्देश भी दिए गए।इसके साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों को अपने प्रतिष्ठान में खाद्य पंजीकरण अथवा अनुज्ञप्ति प्रदर्शित करने और फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए।
विशेष अभियान के दौरान बैरागी कैंप क्षेत्र में कुल 35 खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने ढाबों, रेस्टोरेंटों और अन्य खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। अधिकारियों ने कारोबारियों से कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। विशेष रूप से कांवड़ मेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए साफ-सफाई और सुरक्षित भोजन की उपलब्धता को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
हरकी पैड़ी और प्रमुख पार्किंग क्षेत्रों में भी जांच
अभियान दल ने बैरागी कैंप के अलावा दीन दयाल पार्किंग, रोड़ी बेलवाला पार्किंग, गऊघाट और हरकी पैड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में भी स्थायी एवं अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इन क्षेत्रों में भी खाद्य कारोबारियों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने विशेष रूप से कालातीत यानी खराब हो चुकी खाद्य सामग्री को बिक्री के लिए नहीं रखने की हिदायत दी। रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में एक खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठान से खराब हो चुके करीब 100 कुलचे/बंद नष्ट करवाए गए। इसके अलावा एक अन्य प्रतिष्ठान से खराब हो चुके करीब एक किलोग्राम मसाले को भी नष्ट कराया गया।
निरीक्षण अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर दो खाद्य कारोबारियों को खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की विभिन्न धाराओं के तहत नोटिस जारी किए गए।अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों से कहा कि वे खाद्य सुरक्षा से संबंधित नियमों का गंभीरता से पालन करें। प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने और ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कांवड़ मेला क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में ढाबों, रेस्टोरेंटों, अस्थायी खाद्य स्टॉलों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
यह भी पढ़ें–लक्सर के एक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ हादसे में 6 की मौत मासूम अरहान जिंदगी की जंग में…
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटउत्तराखंड पुलिसर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 9536109323 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।
