ज्वालापुर पुलिस की कार्रवाई में 600 नशीले कैप्सूल बरामद
ज्वालापुर, हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में पुलिस ने नशीले कैप्सूल की बरामदगी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से कुल 600 कैप्सूल बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई ट्रांसपोर्ट नगर में एलआईसी बिल्डिंग के पीछे चेकिंग के दौरान की गई।
ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद पुलिस द्वारा की जा रही करवाई के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने दौराने चैकिंग शाहरुख नाम के युवक को ट्रांसपोर्ट नगर निकट LIC बिल्डिंग के पीछे से अवैध नशीले कुल 600 कैपसूल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 731/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।
दो तरह के कैप्सूल बरामद करने का दावा
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी के पास से Spasmore के 480 कैप्सूल और Spascore-Von के 120 कैप्सूल बरामद किए गए। इस तरह कुल बरामदगी 600 कैप्सूल की बताई गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत की। एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जिले में नशे की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
इस कार्रवाई में बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्कर चौहान, कांस्टेबल दिनेश कुमार और कांस्टेबल अंकुर चौधरी शामिल रहे।पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें–UP बॉर्डर पर हरिद्वार पुलिस की नई चौकी तैयार, चिड़ियापुर में SSP ने किया उद्घाटन
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेट पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 9536109323 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।
