रुड़की में संयुक्त पुलिस कार्रवाई के दौरान बरामद प्रतिबंधित गोमांस और कटान उपकरण
हरिद्वार। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस और गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को प्रतिबंधित गोमांस और कटान में प्रयुक्त उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 45 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस, छुरी, कुल्हाड़ी तथा तराजू-बाट बरामद किए हैं। मामले में संबंधित कानूनों के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 को कोतवाली रुड़की पुलिस और गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम संयुक्त रूप से क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ईमली रोड स्थित एक दुकान में प्रतिबंधित मांस रखा गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दुकान पर छापेमारी की।
जमीन धोखाधड़ी के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा तत्काल दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु कहा था उपरोक्त मुकदमे में आरोपित दुष्यंत त्यागी एवं मुरसलीन को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दिलशाद पुत्र हबीब, निवासी लुहारों वाली मस्जिद के पास, सती मोहल्ला वार्ड नंबर-33, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 45 किलोग्राम प्रतिबंधित गोमांस, एक छुरी, एक कुल्हाड़ी तथा तराजू और बाट बरामद किए गए।
पुलिस ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए और आरोपी के विरुद्ध उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। साथ ही आरोपी के लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें–हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर हंगामा, महिला यात्रियों से अभद्रता करने वाले दो गिरफ्तार…
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटउत्तराखंड पुलिसर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 9536109323 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।
