परमार्थ निकेतन और मेदान्ता द मेडिसिटी के निःशुल्क मल्टीस्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य जांच करते विशेषज्ञ चिकित्सक।
परमार्थ निकेतन और मेदान्ता का स्वास्थ्य अभियान, दूर-दराज़ के लोगों को मिल रही बेहतर चिकित्सा सुविधा
ऋषिकेश, 11 जुलाई। उत्तराखंड के पर्वतीय और दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से परमार्थ निकेतन लगातार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रहा है। यह अभियान पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के मार्गदर्शन में मेदान्ता द मेडिसिटी के सहयोग से चलाया जा रहा है।
हाल ही में थानो रोड स्थित रामनगर डांडा में एक निःशुल्क मल्टीस्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में हृदय रोग, सांस संबंधी बीमारियों और सामान्य रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की और उन्हें आवश्यक सलाह दी। इसके साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

इन शिविरों में हृदय रोग विशेषज्ञ, श्वास रोग विशेषज्ञ तथा जनरल फिजिशियन द्वारा रोगियों का विस्तृत परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया जाता है। साथ ही निःशुल्क रक्त परीक्षण, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (पीएफटी), बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जाँच तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण भी किए जाते हैं। प्रत्येक शिविर में सैकड़ों रोगी विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर समय पर रोगों की पहचान एवं उपचार का लाभ उठा रहे हैं।
विश्व जनसंख्या दिवस पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी का संदेश-हम दो, हमारे दो – जिसके दो, उसी को दो।बच्चे केवल परिवार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि राष्ट्र का भविष्य हैं। प्रत्येक बच्चे को प्रेम, संस्कार, शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और समान अवसर मिलना चाहिए। परिवार का वास्तविक विस्तार संख्या से नहीं, बल्कि संस्कारों, संवेदनाओं और उत्तरदायित्व से होता है। विश्व जनसंख्या दिवस पर आइए, हम संतुलित परिवार, स्वस्थ समाज और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लें। ऐसा भारत बनाएँ जहाँ हर बच्चे को जीवन, शिक्षा, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य का अधिकार मिले।
पूज्य स्वामी जी ने बताया कि परमार्थ निकेतन स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण एवं आध्यात्मिक जागरण को एक-दूसरे का पूरक मानता है। स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार बन सकते हैं। इसी उद्देश्य से नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को समय पर जाँच, परामर्श, आवश्यक उपचार और दवाईयाँ उपलब्ध हो सके।
मेदान्ता द मेडिसिटी के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी कहा कि समय पर जाँच और निवारक स्वास्थ्य सेवाएँ अनेक गंभीर बीमारियों को प्रारम्भिक अवस्था में ही नियंत्रित कर सकती हैं। विशेष रूप से हृदय रोग, श्वास संबंधी रोग तथा हड्डियों की समस्याएँ पर्वतीय क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही हैं, जिनके प्रति जनजागरूकता और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण अत्यंत आवश्यक हैं

पूज्य स्वामी जी ने बताया कि परमार्थ निकेतन स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण एवं आध्यात्मिक जागरण को एक-दूसरे का पूरक मानता है। स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार बन सकते हैं। इसी उद्देश्य से नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को समय पर जाँच, परामर्श, आवश्यक उपचार और दवाईयाँ उपलब्ध हो सके। मेदान्ता द मेडिसिटी के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी कहा कि समय पर जाँच और निवारक स्वास्थ्य सेवाएँ अनेक गंभीर बीमारियों को प्रारम्भिक अवस्था में ही नियंत्रित कर सकती हैं। विशेष रूप से हृदय रोग, श्वास संबंधी रोग तथा हड्डियों की समस्याएँ पर्वतीय क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही हैं, जिनके प्रति जनजागरूकता और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण अत्यंत आवश्यक हैं।
यह भी पढ़ें–हरिद्वार एनकाउंटर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, दूसरा फरार…
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटउत्तराखंड पुलिसर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 9536109323 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।
