हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: पंजाब से फेक करेंसी गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, ₹1.10 लाख के नकली नोट बरामद
हरिद्वार पुलिस ने फेक करेंसी गिरोह का किया पर्दाफाश, पंजाब से दो आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। नकली नोटों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार पुलिस ने फेक करेंसी गिरोह के नेटवर्क तक पहुंचने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पंजाब में छापेमारी कर गिरोह के दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में नकली भारतीय मुद्रा, नकली नोट छापने में इस्तेमाल किया जाने वाला प्रिंटर और एक कार बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने एक कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों के कब्जे से 84,500 रुपये के नकली नोट बरामद किए थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया था।
गिरफ्तार आरोपी:
- पवन कुमार
- सुखबीर सिंह
एसएसपी नवनीत सिंह के अनुभवी नेतृत्व में फेक करेंसी गिरोह की तह तलाश रही हरिद्वार पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गैंग के मुख्य सरगना और उसके एक साथी को दबोचकर केवल प्रदेश ही नहीं अपितु राष्ट्रीय स्तर पर परिपक्वता, मेहनत और कामयाबी की नजीर पेश की है। हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि शिद्दत से की गई कोशिश कामयाबी के शिखर तक पहुंचकर ही मानती है।
बीते दिनों ०६ जुलाई को सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने सरजीत सिंह, टिंकू, सुमित कुमार व संजीव कुमार के कब्जे से कुल 84500 रुपये नकली नोट बरामद कर उनके खिलाफ मु0अ0सं0-335/26 धारा 179,180,3(5) बीएनएस पंजीकृत किया था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जिला कारागार में दाखिल किया गया था।

दिनांक 10.07.2026 को न्यायिक अभिरक्षा मे निरुद्ध टिंकू और सुमित को P.C.R. (Police custody remand) में लेकर पूछताछ में सामने आए तत्वों के आधार पर पुलिस टीम पंजाब पहुंची। टीम ने वहां पवन कुमार को कुल 5,000 रुपये के नकली नोट के साथ बापू दा ढाबा निकट मुद्दल बाईपास पठानकोट हाईवे से तथा सुखवीर सिंह को 1,00,000 रुपये नकली नोट तथा नकली नोट के कूटकरण हेतु प्रयुक्त एक प्रिन्टर व वरना कार के साथ गिरफ्तार किया गया।
पवन पेशे से ढाबा संचालक है जो ढाबे की आड मे नकली नोट का धन्धा करता था। अन्य आरोपी सुखबीर कपडो की व्यवसाय की आड मे नकली नोट का धन्धा करता था। इनके द्वारा असल 50,000 रुपये के बदले 1,00,000 नकली नोट देकर मुनाफा कमाया जाना प्रकाश मे आया। सुखबिर सिंह उपरोक्त पूर्व मे बैंक फ्राड के प्रकरण मे वर्ष 2020 मे तथा जाली करेंसी रखने के आरोप मे वर्ष 2024 मे थाना बटाला पंजाब से जेल जा चुका है। पवन कुमार वर्ष 2022 मे थाना बटाला से N.D.P.S. एक्ट मे जेल गया है।
जेल में दोनों की दोस्ती हुई और इन्होंने नकली नोट बनाकर मोटा मुनाफा कमाने की योजना बनाई। आरोपियों के शेष आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध मे जानकारी की जा रही है। दोनों को नियमानुसार समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम:
- प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा
- उपनिरीक्षक ऋषिकांत पटवाल
- हेड कांस्टेबल संजय पाल
- हेड कांस्टेबल सतीश नौटियाल
- कांस्टेबल सुनील चौहान
- कांस्टेबल अजीत तोमर
यह भी पढ़ें–कांवड़ यात्रा को लेकर बहादराबाद पुलिस ने व्यवसायियों संग की बैठक…
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटउत्तराखंड पुलिसर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 9536109323 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।
