ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हरकी पैड़ी क्षेत्र में झगड़ा कर रहे सात लोगों को हिरासत में लेते पुलिसकर्मी।
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हुड़दंग और मारपीट कर रहे सात लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देश पर जिले भर में ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जो शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करते हैं। इसी क्रम में कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस लगातार रात्रि गश्त और निगरानी कर रही है। पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के निर्देशन में उपनिरीक्षक हाकम सिंह अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि हरकी पैड़ी क्षेत्र स्थित ओशो होटल और जोधपुर भोजनालय के बाहर कुछ लोगों के बीच विवाद और मारपीट हो रही है।
सूचना पर उ0नि0 श्री हाकम सिंह मय फोर्स के ओशो होटल जोधपुर भोजनालय के पास मौके पर पंहुचे तो देखा कि दो पक्षो में आपस में में झगड़ा हो रहा था एक- दूसरे को मारने मरने की बातों पर आमादा थे जिन्हें उपनिरीक्षक एवं हमराही पुलिस बल के द्वारा मौके पर काफी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनो पक्ष पुनः झगड़ा फसाद पर आमादा हो गये जिनके द्वारा संज्ञेय अपराध करने की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा उक्त सातो व्यक्तियो को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हाकम सिंह, कांस्टेबल विनोद, कांस्टेबल राकेश नेगी, कांस्टेबल अरुण नेगी, कांस्टेबल (नागरिक पुलिस) परविंद सिंह तथा कांस्टेबल (नागरिक पुलिस) वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वाले, हुड़दंग करने वाले और सार्वजनिक स्थानों पर कानून हाथ में लेने वाले व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उत कार्रवाई की जा सके।
यह भी पढ़ें–‘वेड इन उत्तराखंड’ अभियान से पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई उड़ान…
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटउत्तराखंड पुलिसर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 9536109323 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।
