हरिद्वार प्रशासन और पुलिस कांवड़ मेला-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।
हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बैरागी कैंप पार्किंग तथा पंतद्वीप पार्किंग का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधाओं का बारीकी से परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।

जिलाधिकारी और एसएसपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं। ऐसे में पार्किंग, ट्रैफिक संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह व्यवस्थित रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
हरिद्वार प्रशासन और पुलिस कांवड़ मेला-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें–न्यायालय के आदेश पर लक्सर पुलिस ने वारंटी किया गिरफ्तार…
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटउत्तराखंड पुलिसर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 9536109323 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।
