सिडकुल पुलिस ने सत्यापन अभियान में बाधा डालने के आरोप में महिला समेत चार को गिरफ्तार किया
रिपोर्टर (अमन खान)
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस सत्यापन अभियान के दौरान सरकारी कार्य में कथित रूप से बाधा डालने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज और मारपीट करने, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने तथा सरकारी दस्तावेजों को क्षतिग्रस्त करने के आरोप हैं।
पुलिस के मुताबिक, 27 अगस्त 2026 को विशेष शाखा अभिसूचना विभाग उत्तराखंड पुलिस में तैनात आरक्षी मनोज सैनी ने थाना सिडकुल में शिकायत दी थी। शिकायत में सूरज कुमार, समीर समेत एक महिला और अन्य लोगों पर उनके तथा उनके साथी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और सरकारी दस्तावेजों को छिन्न-भिन्न किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। शिकायत के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा संख्या 365/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया।
केविन केयर तिराहे से पकड़े गए आरोपी गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 28 अगस्त 2026 को केविन केयर तिराहे से एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
समीर पुत्र सुन्दर निवासी लाखीवाला टांडा माईपास थाना नगीना जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता अभय प्रताप का मकान बारियर न0-6 कोतवाली रानीपुर जिला हरिद्वार उम्र 22 वर्षआशु पुत्र सुन्दर निवासी लाखीवाला टांडा माईपास थाना नगीना जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता अभय प्रताप का मकान बारियर न0-6 कोतवाली रानीपुर जिला हरिद्वार उम्र 20 वर्षसूरज कुमार पुत्र अनिल मेहतो निवासी ग्राम माडोटोला थाना मौकामा जिला पटना बिहार हाल पता किरायेदार आशु का मकान लिलि होटल के पास रोशनाबाद थाना सिडकुल जिला हरिद्वार उम्र 26 वर्ष महिला पत्नी शिवम मिश्रा निवासी ग्राम सेखापुर थाना मोहमडी जिला लखीमपुर खीरी उ0प्र0 हाल पता किरायेदार आशु का मकान लिलि होटल के पास रोशनाबाद थाना सिडकुल जिला हरिद्वार उम्र 25 वर्ष
यह भी पढ़ें– कांवड़ मेले में चेन स्नैचिंग का खुलासा हरिद्वार पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा …
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटउत्तराखंड पुलिसर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 9536109323 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।
