कांवड़ मेला-2026 की सफलता के बाद आयोजित सम्मान समारोह में पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते अधिकारी।
रिपोर्टर (अमन खान)
हरिद्वार। श्रावण कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के बाद हरिद्वार पुलिस प्रशासन की ओर से मेले में तैनात पुलिसकर्मियों और सहयोगी कर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रेमनगर आश्रम स्थित हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुख्यालय स्तर के आला अधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कांवड़ मेले के दौरान बेहतर ड्यूटी करने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, ट्रैफिक वालंटियर्स और विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा मुख्य अतिथि एडीजी कानून व्यवस्था डॉ0 वी0 मुरगेशन, आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे, आईजी कुंभ योगेंद्र सिंह रावत, आईजी रेंज राजीव स्वरूप, डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र गुंज्याल आदि ऑफिसर्स पैरामिलिट्री फोर्स के ऑफिसर्स का पुष्प guch देकर स्वागत किया।सम्मान समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए कार्यों और व्यवस्थाओं को लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट के माध्यम से मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं की सुविधा और विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती से संबंधित कार्यों की जानकारी दी गई। एसएसपी की रिपोर्ट के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने तालियों के माध्यम से पुलिस बल के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा कांवड़ मेला से संबंधित रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई। इस दौरान तालियों का शोर गवाह था कि आयोजन को कितने बेहतरीन तरीके से निभाया गया है। कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में बड़ी संख्या में शिवभक्तों का आवागमन हुआ। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के सामने भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, पार्किंग व्यवस्था, कांवड़ मार्गों की निगरानी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा जैसी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां थीं। मेले की अवधि में विभिन्न स्थानों पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। पुलिस बल के साथ ट्रैफिक वालंटियर्स और एसपीओ ने भी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया।
तत्पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक लॉयन ऑर्डर द्वारा हरिद्वार सहित अन्य जनपदों से आए व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस ऑफिसर्स, ट्रैफिक वालंटियर्स व एसपीओ को सम्मानित करते हुए समस्त फोर्स को बधाई देते हुए 03 दिन के पारितोषिक अवकाश की घोषणा की गई। समारोह के दौरान ट्रेनी रिक्रूट्स के कार्यों की भी विशेष रूप से सराहना की गई। विभागीय कर्मी के तौर पर अपनी पहली बड़ी ड्यूटी परीक्षा के रूप में निभाने वाले ट्रेनी रिक्रूट्स ने कांवड़ मेले के दौरान जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। उनके प्रदर्शन की अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों द्वारा सराहना की गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि शुरुआती ड्यूटी के दौरान मिले अनुभव से इन जवानों को भविष्य में कानून-व्यवस्था एवं बड़े आयोजनों की जिम्मेदारी निभाने में मदद मिलेगी।

मुख्य अतिथि ने कांवड़ मेला-2026 के सफल आयोजन के लिए समस्त पुलिस बल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बड़े धार्मिक आयोजनों में पुलिसकर्मियों की भूमिका केवल सुरक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं रहती, बल्कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने की भी जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर होती है। उन्होंने मेले के दौरान ड्यूटी करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए तीन दिन के पारितोषिक अवकाश की घोषणा भी की गई। घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों में उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान और उनका मनोबल बढ़ाना पुलिस विभाग की कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
श्रावण कांवड़ मेला-2026 की औपचारिक समाप्ति से पहले जलाभिषेक कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इसके बाद मेले में तैनात पुलिस बल के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों ने कांवड़ मेले की ड्यूटी के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा भी की। पुलिस प्रशासन के अनुसार, मेले के दौरान विभिन्न स्तरों पर तैनात बल ने आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
सम्मान समारोह के अंतिम चरण में उपस्थित अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और अन्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से भोजन का आनंद लिया। पुलिस प्रशासन की ओर से आयोजित इस आयोजन का उद्देश्य लंबे समय तक कांवड़ मेले की ड्यूटी में जुटे पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करना और उनके बीच आपसी उत्साह एवं टीम भावना को मजबूत करना रहा। कांवड़ मेला हरिद्वार के लिए बड़े स्तर का आयोजन होता है, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में मेले के दौरान पुलिस प्रशासन के सामने यातायात, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को संभालने की चुनौती रहती है। इस वर्ष भी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में तैनाती के माध्यम से व्यवस्थाओं को संभालने में भूमिका निभाई।
उक्त आयोजित कार्यक्रम में जनपद के पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी / कर्मचारी Paramilitary फोर्स के अधिकारी एवं जवान व शहर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति एवं मीडिया बंधु उपस्थित रहे। कांवड़ मेला-2026 के सफल समापन के बाद आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस प्रशासन ने टीम भावना, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने भविष्य में भी इसी तरह समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। समारोह का समापन सामूहिक भोजन के साथ हुआ।
यह भी पढ़ें–15 अगस्त को हरिद्वार में बंद रहेंगी मदिरा दुकानें जिलाधिकारी ने जारी किए निर्देश…
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटउत्तराखंड पुलिसर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 9536109323 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।
