पंतनगर में लाखों की चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, माल बरामद
पंतनगर में लाखों की चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार; 160 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी बरामद
रुद्रपुर/पंतनगर। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने पंतनगर क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 160 ग्राम सोने के आभूषण, एक किलो चांदी के आभूषण और चोरी में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है, जबकि चोरी की नकदी बैंक खातों में जमा किए जाने की जानकारी मिलने पर संबंधित खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, 16 जून 2026 को शांतिपुरी नंबर-1 निवासी प्रकाश चंद ने थाना पंतनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 15-16 जून की रात अज्ञात चोर उनके नवनिर्मित मकान की खिड़की की ग्रिल हटाकर अंदर घुस गए। चोर घर में रखे पत्नी, माता और बहू के सोने-चांदी के आभूषण तथा लगभग 7 से 8 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के अपराध मुक्त देवभूमि के संकल्प को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति के निर्देश पर घटना के शीघ्र अनावरण के लिए तत्काल 04 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। 04 विशेष पुलिस टीमों के अथक प्रयासों से हुआ खुलासा
एसएसपी महोदय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी पंतनगर के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीमों द्वारा 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों का संकलन तथा सटीक सूचना के आधार पर दिनांक 15.07.2026 को अभियुक्त अजय उर्फ अज्जू पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह निवासी गडरियाबाग, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए 160 ग्राम सोने के आभूषण (लगभग 16 तोला), 01 किलो चांदी के आभूषण, भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की प्रतिमाएं, पायल, बिछुए, कमरबंद सहित अन्य आभूषण तथा चोरी में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र से चोरी की गई थी तथा उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। बैंक खातों में जमा की गई चोरी की नकदी, खाते फ्रीज कराने की कार्रवाई जारी पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि चोरी की गई लगभग 07 लाख रुपये की नकदी अपने बैंक खातों में जमा कर दी है, जिन खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
घटना में एक अन्य अभियुक्त की संलिप्तता भी प्रकाश में आई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि चोरी की नकदी अपने बैंक खातों में जमा कर दी थी। पुलिस अब संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई कर रही है। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि बरामद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पहले चोरी की गई थी और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदातों को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, नकबजनी और आयुध अधिनियम सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
यह भी पढ़ें–लक्सर पुलिस की सख्ती जारी, दो वारंटी न्यायालय में पेश…
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटउत्तराखंड पुलिसर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 9536109323 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।
