राम घाट और कश्यप घाट पर जिला प्रशासन द्वारा चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार के राम घाट और कश्यप घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, श्रद्धालुओं से की गई सहयोग की अपील
हरिद्वार, 27 जून 2026। तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शनिवार को राम घाट और कश्यप घाट क्षेत्र में व्यापक स्तर पर विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने किया।
तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ, स्वच्छ एवं सुन्दर बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में निरंतर चलाया जा रहा है स्वच्छता अभियान।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि तीर्थ हरिद्वार को साफ स्वच्छ बनाए रखने के लिए तथा तीर्थ नगरी हरिद्वार में गंगा स्नान एवं चार धाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सफाई अभियान चलाया जा रहा है,

आज स्वच्छता अभियान राम घाट एवं कश्यप घाट क्षेत्रांतर्गत व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया,जिसमें आपदा प्रबंधन,आदर्श सेवा समिति, नगर निगम,डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स एवं गंगा सभा के प्रतिनिधियों नगर निगम के सयुक्त तत्वाधान में सफाई अभियान चलाया गया,जिसमें इन घाटों पर फैलें कूड़े कचरे को एकत्रित किया तथा कूड़े के उचित निस्तारण हेतु नगर निगम को उपलब्ध कराया गया।
उन्होंने हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र वासियों से यह भी अपील की है की तीर्थ नगरी में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करे तथा कूड़ा कचरा खुले स्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर न फैंके ,नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए कूड़े दानों में ही कूड़ा डालने की अपेक्षा की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को गन्दगी न करने के लिए जागरूक भी किया गया।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नियमित रूप से विभिन्न घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चला रहा है। इसके साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि हरिद्वार की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा बनी रहे।
अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे कूड़ा-कचरा खुले स्थानों या घाटों पर न फेंकें। नगर निगम द्वारा लगाए गए डस्टबिन का ही उपयोग करें और स्वच्छता बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छ वातावरण न केवल श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।प्रशासन ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष स्वच्छता अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण मिल सके तथा गंगा घाटों की पवित्रता और सुंदरता बरकरार रहे।
यह भी पढ़ें– अंतर्राष्ट्रीय नशा उन्मूलन दिवस पर हरिद्वार में जागरूकता अभियान…
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटउत्तराखंड पुलिसर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 9536109323 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।
