लक्सर के टांडा महतोली गांव में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामे की घटना
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर चौकी अंतर्गत गांव टांडा महतोली में पुलिस टीम पर हमला करने और हिरासत में लिए गए आरोपी को छुड़ाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी और उसके परिजनों की तलाश तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सुमित नामक व्यक्ति ने डायल 112 पर कॉल कर शिकायत दी थी कि गुलशन पुत्र श्यामलाल ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की है। इसके बाद उसने सुल्तानपुर चौकी में भी आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चेतक ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल सतपाल राणा और कांस्टेबल जगत चौहान मौके पर पहुंचे और आरोपी गुलशन को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाने लगे। आरोप है कि इसी दौरान गुलशन ने कांस्टेबल सतपाल राणा के साथ धक्का-मुक्की करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते आरोपी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस टीम से भिड़ गए। हंगामे के बीच आरोपी को पुलिस की पकड़ से छुड़ा लिया गया।
स्थिति बिगड़ती देख दोनों पुलिसकर्मी चौकी लौट आए और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस की दो टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंचीं, लेकिन तब तक आरोपी अपने परिवार के साथ फरार हो चुका था।
पुलिस आरोपी और उसके परिजनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी का क्षेत्र में विवादित प्रवृत्ति का इतिहास रहा है और वह पहले भी झगड़े, गाली-गलौज और मारपीट की घटनाओं में शामिल रहा है।
सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि डायल 112 पर मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। जांच के दौरान एक पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई की घटना हुई है। आरोपी और उसके परिजन फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा
मामले पर जानकारी देते हुए सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि डायल 112 पर प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। जांच के दौरान एक पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई की घटना हुई। आरोपी और उसके परिजन फरार हैं तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें– हरिद्वार के राम घाट और कश्यप घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान…
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटउत्तराखंड पुलिसर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 9536109323 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।
