हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर हंगामा करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करती जीआरपी पुलिस
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर शराबियों का हंगामा, महिला यात्रियों से अभद्रता; जीआरपी ने दो को किया गिरफ्तार
हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर शराब के नशे में यात्रियों और महिला यात्रियों को परेशान कर रहे दो व्यक्तियों को जीआरपी हरिद्वार ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी प्लेटफॉर्म पर आपस में झगड़ा कर रहे थे और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर माहौल खराब कर रहे थे। पुलिस ने पहले उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं माने और मारपीट पर उतारू हो गए तो शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
रेलवे स्टेशन हरिद्वार के प्लेटफार्म न0-01 रेलवे स्टेशन हरिद्वार लोक स्थान पर 02 व्यक्ति आने जाने वाले / बैठे हुए यात्रियो व महिला यात्रियो को परेशान कर रहे थे उक्त दोनो व्यक्ति शराब के नशे में होकर आपस में लड झगड रहे थे और किसी बात को लेकर उत्तेजित होकर मारपीट पर आमदा थे
ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा इनको समझाने का काफी प्रयास किया किंतु और अधिक उत्तेजित होकर चिल्लाने लगे व मार पीट पर आमदा होने लगे जिस पर हरिद्वार जीआरपी पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत कोई संज्ञेय अपराध घटित ना हो इस कारण उपरोक्त दोनो व्यक्तियो को इनके जुर्म अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारशुदा–
1- शिवा पुत्र स्व०श्री कुलदीप सिह निवासी 15 रेस्ट कैम्प रेलवे स्टेशन रोड देहरादून उम्र-34 वर्ष
2- भूदेव पुत्र छेदा लाल निवासी ग्राम मेमोद भोजीपुरा उ०प्र० उम्र-37 वर्ष
पुलिस टीम जीआरपी हरिद्वार–
उ0नि0 कैलाश नाथ
कान्स 31 अंकुर सिह
हे०कान्स 04 हरिश पाण्डेय
जीआरपी हरिद्वार ने यात्रियों से अपील की है कि रेलवे स्टेशन परिसर में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अभद्र व्यवहार या कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कैलाश नाथ, कांस्टेबल अंकुर सिंह और हेड कांस्टेबल हरिश पाण्डेय शामिल रहे।
यह भी पढ़ें–लक्सर में पुलिस टीम पर हमला, हिरासत से आरोपी को छुड़ाकर फरार…
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटउत्तराखंड पुलिसर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 9536109323 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।
