भगवानपुर में फरार आरोपियों के घर धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा करती हरिद्वार पुलिस
हरिद्वार। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस फरार आरोपियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय के आदेश पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा (प्रोक्लेमेशन) की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के घरों पर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की चेतावनी दी।
पुलिस के अनुसार, 23 मार्च 2026 को वादी सुधीर त्यागी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बी.डी. इंटर कॉलेज की भूमि को कथित रूप से फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अवैध तरीके से बेचने का प्रयास किया गया। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं 318(4), 336(3), 338, 340(2) एवं 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
जमीन धोखाधड़ी के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा तत्काल दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु कहा था उपरोक्त मुकदमे में आरोपित दुष्यंत त्यागी एवं मुरसलीन को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
उपरोक्त मुकदमे में दो आरोपित तभी से फरार चल रहे है आज फरार चल रहे दोनों आरोपितों बाबूराम पुत्र सुगन चंद निवासी खजुरी थाना झबरेड़ा एवं महेंद्र सिंह पुत्र रतन सिंह नि रूहलकी भगवानपुर के विरुद्ध धारा 84 bnss की कार्यवाही कर ढोल बाजाकर उद्घोषणा की कार्यवाही की गई।

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में भगवानपुर पुलिस ने फरार आरोपी बाबूराम पुत्र सुगन चंद, निवासी खजुरी थाना झबरेड़ा तथा महेंद्र सिंह पुत्र रतन सिंह, निवासी रुहालकी थाना भगवानपुर के घर पहुंचकर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई। इस दौरान स्थानीय लोगों की मौजूदगी में उद्घोषणा करते हुए आरोपियों को निर्धारित समय के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोपी निर्धारित अवधि में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कानून के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध कर कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें–रुड़की में 45 किलो प्रतिबंधित गोमांस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार…
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटउत्तराखंड पुलिसर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 9536109323 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।
