मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा जांच करती हरिद्वार पुलिस की बीडीएस टीम
मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर मार्गों पर BDS का सघन चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था हुई और मजबूत
हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला एवं अन्य धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देश पर बम निरोधक दस्ता (BDS) द्वारा मनसा देवी एवं चंडी देवी मंदिर क्षेत्र में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बीडीएस टीम ने मां मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर, रोपवे स्टेशन, पैदल मार्गों, मंदिर परिसर तथा श्रद्धालुओं की अधिक आवाजाही वाले संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की। टीम ने सुरक्षा उपकरणों की सहायता से संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों की बारीकी से जांच करते हुए पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया।
हरिद्वार पुलिस का उद्देश्य कांवड़ यात्रा और आगामी धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को समय रहते रोका जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। मंदिरों, प्रमुख धार्मिक स्थलों, रोपवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया कि कांवड़ मेला और धार्मिक आयोजनों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं। पुलिस का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के दर्शन और यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो।
यह भी पढ़ें–भगवानपुर जमीन धोखाधड़ी केस में फरार आरोपियों के घर पुलिस की मुनादी…
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटउत्तराखंड पुलिसर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 9536109323 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।
