कालेवाला गांव में ग्रामीणों और युवाओं के साथ चौपाल आयोजित करती भगवानपुर पुलिस
भगवानपुर पुलिस की कालेवाला गांव में चौपाल, नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा और नए कानूनों पर किया जागरूक
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश सीमा से सटे दूरस्थ गांव कालेवाला में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान नशामुक्ति, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा और नए आपराधिक कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।
कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र का गांव कालेवाला थाना मुख्यालय से लगभग 16 किलोमीटर दूर स्थित है और उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़ा होने के कारण सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर ने स्वयं गांव पहुंचकर ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं के साथ चौपाल लगाई तथा उनकी समस्याएं भी सुनीं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज ग्राम कालेवाला में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर पुलिस द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों, युवाओं एवं महिलाओं को नशा मुक्त उत्तराखण्ड, साइबर फ्रॉड से बचाव, महिला सुरक्षा तथा नए आपराधिक कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस द्वारा साइबर ठगी से बचने के उपाय बताते हुए किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन एवं 112 पर संपर्क करने की अपील की गई।

इसके अतिरिक्त महिलाओं की सुरक्षा, नए कानूनों की प्रमुख जानकारी तथा समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं एवं सुझाव भी सुने गए तथा उनका यथासंभव समाधान करने का आश्वासन दिया गया। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने आमजन से नशा मुक्त समाज के निर्माण, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों और सुझावों को पुलिस के सामने रखा। प्रभारी निरीक्षक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों से पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
हरिद्वार पुलिस ने कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। भविष्य में भी जनपद के दूरस्थ और सीमावर्ती क्षेत्रों में ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि आमजन को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति अधिक जागरूक बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें–मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर मार्ग पर BDS का सघन चेकिंग अभियान…
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटउत्तराखंड पुलिसर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 9536109323 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।
