ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस द्वारा चार वारंटियों की गिरफ्तारी
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी वारंटों की तामील सुनिश्चित की है। लगातार दबिश अभियान चलाते हुए पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों से चार वारंटियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देशानुसार जनपदभर में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने जनपद के साथ-साथ अन्य जिलों में भी लगातार दबिश देकर वारंटियों की तलाश की। पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा वारण्टियो के विरूद्ध लगातार जनपद एवं गैर जनपदो में दबिशे देकर ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है, जिससे अपराधियो में खौफ का माहौल है, कुछ अपराधी स्वयं कोर्ट में सरेण्डर भी कर रहे है। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान 6 जुलाई एवं 7 जुलाई 2026 को विशेष अभियान चलाकर न्यायालय से जारी वारंटों की तामील की गई। कार्रवाई के दौरान चार वारंटियों को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि लगातार हो रही कार्रवाई से अपराधियों में कानून का भय बढ़ा है और कुछ आरोपी स्वयं न्यायालय में आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं।
गिरफ्तार किए गए वारंटियों में आशीष पुत्र भगत सिंह, निवासी ग्राम अहमदपुर ग्रांट, थाना बहादराबाद शामिल है, जिसके विरुद्ध धारा 379 एवं 304-ए भारतीय दंड संहिता से संबंधित वाद लंबित है। इसके अलावा अनीश पुत्र शमीम, निवासी राजपुर थाना रानीपुर को धारा 379 एवं 411 के मामले में गिरफ्तार किया गया। रानीपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये दिनांक 06.07.2026 एवं आज 07.07.2026 को भी वाण्टियो की धरपकड हेतु टीमें बनाकर दबिशें दी गयी, जिसमें पुलिस टीमो द्वारा मा0 न्यायालय से जारी निम्न 04 वारण्टियो को उसके मस्कनो से धर दबोचा ।
इसी अभियान में विशम पुत्र सूरत सिंह, निवासी ग्राम सलेमपुर महदूद, कोतवाली रानीपुर को धारा 323, 504 एवं 506 से संबंधित मामले में तथा सागर पुत्र स्वर्गीय प्रदीप, निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, रानीपुर को आबकारी अधिनियम की धारा 60 से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों, फरार अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। न्यायालय के आदेशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ अपराधियों को कानून के दायरे में लाने के लिए विशेष टीमें लगातार सक्रिय हैं।
यह भी पढ़ें–लक्सर को मिली नई बाजार पुलिस चौकी, एसएसपी ने किया उद्घाटन…
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटउत्तराखंड पुलिसर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 9536109323 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।
