रुड़की में दो बाइकों की भीषण टक्कर के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य करती पुलिस।
रुड़की सड़क हादसा: पुलिस ने शुरू किया राहत एवं बचाव कार्य, तीन घायल अस्पताल भेजे, दो शव मोर्चरी में रखवाए
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पिरान कलियर कोतवाली एवं सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि सड़क हादसे में घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले दो लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। मृतकों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी जुटाए जा रहे हैं, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास दुर्घटना से संबंधित कोई जानकारी हो या मृतकों की पहचान के संबंध में कोई सूचना हो, तो तत्काल संबंधित थाने से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें–लक्सर को मिली नई बाजार पुलिस चौकी, एसएसपी ने किया उद्घाटन…
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटउत्तराखंड पुलिसर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 9536109323 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।
