भगवानपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 52 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी।
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में अवैध शराब की तस्करी और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत भगवानपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के क्रम में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने 52 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब, स्मैक, चरस, गांजा और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम 6 जुलाई 2026 को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई जारी 52 अदद टैट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ आरोपित को धर दबोचा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) के धंधे में संलिप्त के विरूद्व कार्यवाही के दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के कुशल नेत्तृव दिनाँक 06/7/2026 को कोतवाली भगवानपुर पुलिस टीम तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली भगवानपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये दौराने चैंकिग राजू पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम सिकन्दरपुर भैंसवाल कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार को ग्राम चानचक के पास दौडबसी जाने वाला तिराहा से 52 अदद टैट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ पकडा गया। बरामद शराब के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध कोतवाली भगवानपुर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तथा अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी।v आरोपित के विरूद्व थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया।
यह भी पढ़ें–रुड़की में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन घायल…
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटउत्तराखंड पुलिसर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 9536109323 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।
