लक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई | अवैध चाकू के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
हरिद्वार जिले की कोतवाली लक्सर पुलिस ने रात्रि गश्त और सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी वारदात को समय रहते टालते हुए दो संदिग्ध युवकों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 की रात गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ और परिस्थितियों के आधार पर पुलिस को आशंका है कि दोनों किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। हालांकि पुलिस ने समय रहते सतर्कता दिखाते हुए दोनों को हिरासत में लेकर संभावित वारदात को विफल कर दिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित पुत्र प्रमोद सैनी (22 वर्ष) और नीटू पुत्र पवन (35 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम भोगपुर, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली लक्सर में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से समय रहते दोनों को हिरासत में लिया गया। दोनों के कब्जे से एक-एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। इस संबंध में कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0 702/2026, धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम बनाम अंकित
- मु0अ0सं0 703/2026, धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम बनाम नीटू
नाम पता आरोपित
- अंकित पुत्र प्रमोद सैनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम भोगपुर, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार।
- नीटू पुत्र पवन, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम भोगपुर, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से दो अवैध चाकू बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बिरेन्द्र नेगी, कांस्टेबल नरेश नेगी, सतपाल राणा, सौदीश कुमार और जगत चौहान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
यह भी पढ़ें–कांवड़ मेला 2026 और कलियर उर्स से पहले पुलिस का सघन सत्यापन अभियान, संदिग्धों की जांच तेज…
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटउत्तराखंड पुलिसर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 9536109323 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।
