निर्जला एकादशी मेले में बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलाती आपदा राहत दल की टीमनिर्जला एकादशी मेले में बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलाती आपदा राहत दल की टीम
निर्जदशी स्नान के दौरान बिछड़ा मासूम, आपदा राहत दल ने परिजनों से मिलाया
हरिद्वार। निर्जला एकादशी स्नान पर्व के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच एक छोटा बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया। रोते-बिलखते और अपने माता-पिता को तलाश रहे मासूम को आपदा राहत दल 40 पीएसी की टीम ने सुरक्षित संरक्षण में लेकर मानवता और संवेदनशीलता का परिचय दिया। टीम के अथक प्रयासों के बाद बच्चे को सकुशल उसके माता-पिता से मिलाया गया।
दिनांक 25 जून 2026 को निर्जला एकादशी स्नान के अवसर पर हरिद्वार में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। इसी दौरान आपदा राहत दल 40 पीएसी की टीम को एक छोटा बच्चा अकेला रोता हुआ मिला। बच्चा अपने माता-पिता से बिछड़ गया था और घबराहट की स्थिति में उन्हें खोज रहा था।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीम ने सबसे पहले बच्चे को शांत कराया और उसे सुरक्षित स्थान पर रखा। इसके बाद बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की गई। भीड़भाड़ और मेले के माहौल के कारण परिजनों को ढूंढना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन टीम ने धैर्य और सूझबूझ के साथ लगातार प्रयास जारी रखे।
काफी मशक्कत और खोजबीन के बाद टीम को बच्चे के पिता बंटी सिंह निवासी शाहदरा नगर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) तथा उसकी माता का पता लगाने में सफलता मिली। आवश्यक पहचान और सत्यापन के उपरांत बच्चे को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
अपने बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजन भावुक हो गए और उन्होंने उत्तराखंड पुलिस तथा आपदा राहत दल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। परिजनों ने कहा कि पुलिस और राहत दल की तत्परता के कारण उनका बच्चा सुरक्षित मिल सका। आपदा राहत दल और उत्तराखंड पुलिस द्वारा मेले एवं स्नान पर्व के दौरान लगातार सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सहायता का कार्य किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों में बिछड़े बच्चों और परिजनों को मिलाने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक इखलाक मलिक एवं हेड कांस्टेबल राजेश नेगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के चलते एक परिवार को बड़ी राहत मिली और मासूम बच्चा सुरक्षित अपने परिजनों तक पहुंच सका। उत्तराखंड पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले आयोजनों में बच्चों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस अथवा सहायता केंद्र से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें– भगवानपुर में 7.05 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार…
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटउत्तराखंड पुलिसर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 9536109323 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।
