हरिद्वार के थाना पथरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत ₹5,000 के इनामी गैंगस्टर रोमी चौहान उर्फ सेठजी को गिरफ्तार किया।
रिपोर्टर (अमन खान)
हरिद्वारजनपद हरिद्वार में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत थाना पथरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिछले छह माह से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी गैंगस्टर रोमी चौहान उर्फ सेठजी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
थाना पथरी पर दिनांक 01-01-26 को दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमें में बीते 06 महीने से फरार चल रहे गैंगस्टर रोमी चौहान को पुलिस ने दिनांक 28/7/2026 को सुभाषगढ तिराहे से दबोचने में कामयाबी हासिल की। गिरोह के अन्य 04 सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था लेकिन गैंगस्टर रोमी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। एसएसपी हरिद्वार द्वारा फरार गैंगस्टर पर * ₹5000/- के ईनाम घोषित किया गया था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी उस गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जिस पर आम लोगों के साथ जमीनी धोखाधड़ी करने के आरोप हैं। इस मामले में गिरोह के अन्य चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि रोमी चौहान लगातार पुलिस से बचने के लिए स्थान बदल रहा था।
इस गैंग के सदस्यों पर आम लोगों से जमीनी धोखाधड़ी करने के आरोप हैं। गिरफ्तारी ईनामी को बाद विधिक कार्यवाही माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पथरी पुलिस द्वारा आपरेशन प्रहार में अब तक 10 ईनामी गिरफ्तार किये गये हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 0001/2026 में धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र पुंडीर, कांस्टेबल रविंद्र बिष्ट, कांस्टेबल मुकेश चौहान तथा कांस्टेबल दीपक चौधरी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।रोमी चौहान उर्फ सेठजी पुत्र एन्थोनी निवासी सोनालीपुरम म.न. 411 IIT रुड़की जनपद हरिद्वार
यह भी पढ़ें–विकासनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान लंबित मानदेय दिलाने के प्रयासों की हुई सराहना…
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटउत्तराखंड पुलिसर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 9536109323 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।
