हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई | 94 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन
भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्तियों/संस्थानो के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की दी चेतावनी
माननीय सर्वोच्च न्यायालय के ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण संबंधी दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए हरिद्वार पुलिस ने जनपदभर में विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देश पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक धार्मिक स्थलों पर लगाए गए ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि कई स्थानों पर लाउडस्पीकर निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित किए जा रहे थे या उनके संचालन के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शहर क्षेत्र के 31 और देहात क्षेत्र के 63, कुल 94 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाए।
पुलिस अधिकारियों ने संबंधित धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों, समितियों और जिम्मेदार व्यक्तियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में बिना सक्षम अनुमति और निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन किए बिना किसी भी लाउडस्पीकर का संचालन न किया जाए। साथ ही उन्हें ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों, सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों और शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देकर जागरूक भी किया गया। इस दौरान संबंधित व्यक्तियों / प्रबंधकों / समितियां को ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों, माननीय न्यायालय के आदेशों तथा शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को स्पष्ट किया गया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर हरिद्वार पुलिस द्वारा संबंधित अधिनियमों एवं नियमों के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

हरिद्वार पुलिस ने कहा कि यह अभियान सार्वजनिक शांति, कानून-व्यवस्था और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कोई व्यक्ति, संस्था या धार्मिक स्थल निर्धारित नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध संबंधित अधिनियमों और नियमों के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा
यह भी पढ़ें–लक्सर पुलिस ने बड़ी वारदात टाली, अवैध चाकू के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार…
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटउत्तराखंड पुलिसर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 9536109323 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।
