पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी ने वार्ड-5 में चल रहे आरसीसी
पुरकाजी। नगर पंचायत पुरकाजी क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में चेयरमैन जहीर फारूकी ने वार्ड-5 में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजेश के मकान से ईदगाह गेट तक बनाए गए आरसीसी नाले तथा उस पर लगाए जा रहे लोहे के जाल के कार्य का जायजा लिया।
यह वही नाला है जहां पिछले वर्ष एक मजदूर का ढाई से तीन वर्षीय मासूम बच्चा गिर गया था, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद चेयरमैन जहीर फारूकी ने पीड़ित परिवार से नाले का पुनर्निर्माण कर उसे सुरक्षित बनाने का वादा किया था। अब नगर पंचायत द्वारा नाले का निर्माण कर उस पर लोहे का जाल लगाया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी कोई दुर्घटना न हो।

इसके अलावा वार्ड-5 में तहसीन चौधरी के मकान से तकिये वाली मस्जिद तक आरसीसी नाली एवं आरसीसी सड़क निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर क्षेत्र की अन्य आवश्यकताओं पर भी चर्चा की। कुछ नई गलियों के निर्माण को लेकर भी जनता से सुझाव लिए गए।
चेयरमैन जहीर फारूकी ने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है। उनके कार्यकाल में नगर क्षेत्र में लगातार विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें– ऑपरेशन प्रहार: 54 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार…
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटउत्तराखंड पुलिसर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 9536109323 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।
